CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

टाटा स्टील मास्टर्स 2024 :R1: 4 जीत- हार के साथ हुआ आगाज

by Niklesh Jain - 14/01/2024

कहावत है की "आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा " शतरंज का विम्बलडन मतलब टाटा स्टील मास्टर्स 2024 का आरंभ हो गया है और पहले ही दिन सात में से चार राउंड के परिणाम सामने आने से सभी शतरंज प्रेमी कुछ ऐसा ही सोच रहे है । विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लीरेन समेत आने वाले फीडे कैंडिडैट के पाँच प्रतिभागियों के इस टूर्नामेंट खेलने से दुनिया भर की निगाहे इस इतिहासिक महत्व वाली स्पर्धा के 86वे संस्करण में लगी हुई है । पहले दिन फीडे के नेपोमनिशी,चीन के वे यी , नीदरलैंड के अनीश गिरि और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा जीत के साथ अपना खाता खोलने में सफल रहे जबकि भारत के तीनों खिलाड़ी विदित गुजराती , आर प्रज्ञानन्दा और डी गुकेश नें ड्रॉ खेलते हुए अपने अभियान की शुरुआत की । पढे यह लेख   

Photos by Jurriaan Hoefsmit



टाटा स्टील मास्टर्स : विदित नें विश्व चैम्पियन डिंग को ड्रॉ पर रोका

विज्क आन जी , नीदरलैंड शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के 86वें संसकरण के पहले दिन ही कई रोमांचक मुक़ाबले देखने को मिले । पहले दिन खेले गए सात मुकाबलों में कुल 4 के परिणाम जीत और हार के तौर पर सामने आए जबकि तीन मुकाबलों बेनतीजा रहे ।

फीडे कैंडिडैट के पाँच खिलाड़ी और खुद विश्व चैम्पियन के भाग लेने के चलते इस बार प्रतियोगिता बेहद खास बन गयी है ।

भारत के विदित गुजराती का सामना पहले राउंड में ही विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन से था , सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए निमजों इंडियन ओपनिंग में विदित बेहतर नजर आ रहे थे पर 38 चालों में खेल बराबरी पर समाप्त हुआ ।

आर प्रज्ञानन्दा का सामना था ईरान के परहम मघसूदलू से और इस मुक़ाबले में भी कोई परिणाम नहीं निकला और बाजी 44 चालों के बाद बेनतीजा रही ।

 

भारत के डी गुकेश और उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक के मुक़ाबले पर सबकी निगाहे थी और गुकेश नें अपने वजीर के बदले दो घोडे और एक ऊंट लेकर खेल को रोचक बना दिया था पर दोनों तरफ से संतुलित चालों के चलते खेल 37 चालों में ड्रॉ पर समाप्त हुआ ।

देखे आज के सभी मैच के महत्वपूर्ण लम्हे या निर्णायक क्षण 

अन्य चारों मैच के परिणाम निकले , रूस के यान नेपोमनिशी नें नीदरलैंड के मैक्स वार्मेर्दन को मात दी

तो फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को वान योर्डन फॉरेस्ट पर रोमांचक जीत मिली

नीदरलैंड के अनीश गिरि नें चीन की महिला विश्व शतरंज चैम्पियन के खिलाफ एक लगभग ड्रॉ बाज़ी जीती

तो चीन के वे यी नें जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर दोनचेंकों को पराजित किया ।

नीदरलैंड की सबसे बड़ी स्टील कंपनी के नाम से शतरंज के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट की शुरुआत 1938 मे हुई थी तब इसे हूगोवेंस ओपन के नाम से जाना जाता था । 1999 से इसे कोरस टूर्नामेंट के नाम से जाना जाने लगा और फिर 2007 मे टाटा स्टील के अधिग्रहण के बाद इस टूर्नामेंट का नाम टाटा स्टील मास्टर्स हो गया ।  

पहले दिन के बाद अंक तालिका 

सुने यह खबर 

Niklesh Jain · टाटा स्टील मास्टर्स विदित नें विश्व चैम्पियन डिंग को ड्रॉ पर रोका

 

 





Contact Us