कामद मिश्रा का विजय रथ जारी! मेदांत और नितिन भी खिताबी दौड़ में बरकरार
21/10/2026 - भोपाल में चल रहे खेलो चैस इंडिया क्लासिकल 2026 में मंगलवार 20 अक्टूबर को छठे और सातवें राउंड के मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश जबलपुर के कामद मिश्रा ने दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना अपराजित अभियान जारी रखा है, दिन के आख़िरी राउंड में उन्होंने दूसरे वरीय निकलेश जैन को जोबावा लंदन ओपनिंग में परजीत करते हुए ख़ुद को ख़िताब के बेहद नजदीक पहुंचा दिया है। पढ़े आयुष जैन की रिपोर्ट और तस्वीरे