chessbase india logo

वेस्टर्न एशिया - रैपिड में रहा भारत का जलवा !

by Niklesh Jain - 06/09/2019

10 देशो के 376 खिलाड़ियों के बीच वेस्टर्न एशियन शतरंज चैंपियनशिप का आगाज भारत में हो गया है यह पहला मौका है जब यह आयोजन भारत में हो रहा है । प्रतियोगिता मे क्लासिकल के साथ रैपिड का वर्ग भी रखा हुआ है । प्रतियोगिता में सबसे बड़ा आकर्षण इससे मिलने वाले सीधे फीडे टाइटल है जैसे की इस प्रतियोगिता में अंडर 20 वर्ग को जीतने वाले खिलाड़ी को सीधे इंटरनेशनल मास्टर का टाइटल मिल जाएगा  साथ ही एक ग्रांड मास्टर नार्म भी ।  पहले दिन सिर्फ रैपिड मुक़ाबले खेले गए और कुल 48 पदक दाव पर थे पर संख्याबल में अधिक भारतीय दल नें अपने बेहतरीन खेल से एकतरफा अंदाज में 15 स्वर्ण ,14 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए ।  भारत के अलावा उज्बेकिस्तान 1 स्वर्ण , बांग्लादेश और तजाकिस्तान एक एक रजत तो कजाकिस्तान और श्रीलंका 1-1 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे । प्रतियोगिता में पहली बार अंडर 6 वर्ष केटेगरी को भी शामिल किया गया है जो अपने आपमे अनोखा प्रयोग है ।  पढे यह लेख 

एशियन शतरंज के बड़े नामो के साथ अंडर 6 वर्ग के बोर्ड पर पहली चाल चलकर कुछ इस अंदाज में मैच की शुरुआत हुई  - फोटो - पुनीत जयसवाल 

मेजबान भारत के अलावा बांग्लादेश ,ईरान ,कजाकिस्तान ,किर्गिस्तान ,नेपाल ,श्री लंका ,तजाकिस्तान ,यूएई और उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है । पुनीत जयसवाल 

द्वीप प्रज्वलन -पारंपरिक भारतीय में परतियोगिता का आरंभ हुआ फोटो - पुनीत जयसवाल 

 


पहले दिन सिर्फ रैपिड मुक़ाबले खेले गए । फोटो - अमित शर्मा 

क्लासिकल मुकाबलो के ठीक पहले रैपिड शतरंज के मुक़ाबले खेले गए और भारतीय युवा प्रतिभाओं नें बिलकुल निराश ना करते हुए रैपिड मुकाबलो में कुल  16 संभव स्वर्ण पदको में से 15 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए ।

WESTERN ASIAN YOUTH & JUNIOR RAPID CHESS CHAMPIONSHIP-2019
05 SEP 2019, NEW DELHI, INDIA
MEDAL TALLY
  GOLD SILVER BRONZE TOTAL
INDIA 15 14 14 43
UZBEKISTAN 1 0 0 1
BANGLADESH 0 1 0 1
TAJIKISTAN 0 1 0 1
KAZAKHSTAN 0 0 1 1
SRI LANKA 0 0 1 1
KYRGYZSTAN 0 0 0 0
UAE 0 0 0 0
NEPAL 0 0 0 0
IRAN 0 0 0 0

 

बड़ी बात यह रही की कुल 48 पदक में से भारत नें अकेले 43 पदको पर कब्जा जमा लिया । भारत नें 15 स्वर्ण ,14 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए भारत के अलावा उज्बेकिस्तान 1 स्वर्ण , बांग्लादेश और तजाकिस्तान एक एक रजत तो कजाकिस्तान और श्रीलंका 1-1 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे । प्रतियोगिता में पहली बार अंडर 6 वर्ष केटेगरी को भी शामिल किया गया है जो अपने आपमे अनोखा प्रयोग है । 

भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे । 
बालिका वर्ग :– अंडर 6 – दिया दिगंबर , अंडर 8 –केए मीनाक्षी , अंडर 10 –साची जैन ,अंडर 12 –जी तेजस्वनी ,अंडर 14 –शिविका रोहिल्ला ,अंडर 16- ब्रिस्ती मुखर्जी,अंडर 18 –के प्रियांका ,अंडर 20 – आकांक्षा हागवाने 
बालक वर्ग – अंडर 6 –निजेश आर ,अंडर 8 –एथान वाज ,अंडर 10 – दैविक वाधवन ,अंडर 12 –गौरांग बगवे ,अंडर 14 –अभिनंदन आर ,अंडर 16 –श्रीनिवास जयचंदा ,अंडर 18 – मुखम्मदली अब्दुरखमनोव ( उजबिकस्तान )  ,अंडर 20 –संकल्प गुप्ता 

सम्पूर्ण पदक तालिका 

U6O
     
Medal Name FED
Gold Nijesh R IND
Silver Havish Kovidh Tadavarthy IND
Bronze Joshi Aditya Shripad IND
U6G
Medal Name FED
     
Gold Diya Digamber Sawal IND
Silver Rammadugu Geethika Sri IND
Bronze Srijita Das IND
U8O
Medal Name FED
     
Gold Vaz Ethan IND
Silver Rosh Jain IND
Bronze Aaryaveer Agarwal IND
U8G
Medal Name FED
     
Gold Kolagatla Alana Meenakshi IND
Silver Warsia Khusbu BAN
Bronze Aggarwal Tashna IND
U10O
Medal Name FED
     
Gold Daaevik Wadhawan IND
Silver Wanjari Krupal IND
Bronze Daakshin Arun IND
U10G
Medal Name FED
     
Gold Sachi Jain IND
Silver Panchal Hiya IND
Bronze Kukreja Suguna IND
U12O
Medal Name FED
     
Gold Bagwe Gaurang IND
Silver Sahib Singh IND
Bronze Shaik Sumer Arsh IND
U12G
Medal Name FED
     
Gold Tejaswini G IND
Silver Ratnapriya K IND
Bronze Cera Dagaria IND
U14O
Medal Name FED
     
Gold Abinandhan R IND
Silver Aditya Varun Gampa IND
Bronze Nikhil Magizhnan IND
U14G
Medal Name FED
     
Gold Shivika Rohilla IND
Silver Abrorova Sabrina TJK
Bronze Velpula Sarayu IND
U16O
Medal Name FED
     
Gold Jayachandra Srinivas Vellanki IND
Silver Mohamed Anees M IND
Bronze Abdilkhair Abilmansur KAZ
U16G
Medal Name FED
     
Gold Bristy Mukherjee IND
Silver Chinnam Vyshnavi IND
Bronze Dahampariya HKT Dewnethmie SRI
U18O
Medal Name FED
     
Gold Abdurakhmonov Mukhammadali UZB
Silver Srijit Paul IND
Bronze Arjun Gupta IND
U18G
Medal Name FED
     
Gold Priyanka K IND
Silver Jyothsna L IND
Bronze Srishti Pandey IND
U20O
Medal Name FED
     
Gold Sankalp Gupta IND
Silver Rahul Srivatshav P IND
Bronze Anuj Shrivatri IND
U20G
Medal Name FED
     
Gold Aakanksha Hagawane IND
Silver Rutuja Bakshi IND
Bronze Savitha Shri B IND