CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

विदित नें रचा इतिहास : विश्व कप के अंतिम 8 में पहुंचे

by Niklesh Jain - 26/07/2021

फीडे विश्व कप शतरंज मे भारत के विदित गुजराती नें भारत को गर्व का मौका देते हुए क्वाटर फाइनल में स्थान बना लिया है । अंतिम 8 में पहुँचने के संघर्ष में विदित नें बेहद ही शानदार खेल दिखाते हुए काले मोहरो से अजरबैजान के वासिफ़ दुरारबायली को लगभग एकतरफा मुक़ाबले में पराजित कर 1.5-0.5 से पाँचवाँ राउंड अपने नाम कर लिया । 2005 के बाद से नए स्वरूप में शुरू हुए विश्व कप मे वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है । इस जीत के साथ ही विदित लाइव विश्व रैंकिंग में बुल्गारिया के पूर्व विश्व चैम्पियन वेसेलीन टोपालोव को पीछे छोड़ते हुए 20 वे स्थान पर पहुँच गए है । विदित के अलावा यूएसए के शंकलंद रूस के पीटर स्वीडलर को हराकर क्वाटर फाइनल पहुँचने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे जबकि विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन समेत 12 खिलाड़ी कल बचे हुए 6 स्थानो के लिए टाईब्रेक खेलेंगे । पढे यह लेख 



Photo: Fide ,Eric Rosen and Anastasiia Korolkova

विदित नें रचा इतिहास – विश्व कप शतरंज के क्वाटर फाइनल मे पहुंचे !

सोच्ची , रूस । विश्व कप शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें इतिहास बनाते हुए विश्व कप शतरंज के क्वाटर फाइनल में जगह बना ली है । विश्वनाथन आनंद के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए और 2005 के बाद से वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है ।

अजरबैजान के वासिफ़ दुरारबायली से पहला मुक़ाबला मुश्किल स्थिति से बचाकर ड्रॉ करने वाले विदित नें आज दूसरे दिन कमाल का नियंत्रण दिखाते हुए जीत हासिल की । काले मोहरो से खेल रहे विदित नें राय लोपेज ओपेनिंग में शुरुआत से ही वासिफ़ के ऊंट को कुछ ऐसा कैद किया की वह अंत तक नहीं निकल पाया ।

विदित नें वासिफ़ के अपने राजा के ऊपर जबाबी हमले का शानदार बचाव किया और 38 चालों में बाजी अपने नाम कर ली और 1.5-0.5 के स्कोर से क्वाटर फाइनल में पहुँच गए ।

देखे विदित की इस जीत का विडियो विश्लेषण 

विदित को क्वाटर फाइनल में रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक और पोलैंड के जान डुड़ा के मैच के विजेता से मुक़ाबला खेलना होगा दोनों के बीच दोनों क्लासिकल मुक़ाबले अनिर्णीत रहे है और अब टाईब्रेक से परिणाम तय किया जाएगा । 

। अन्य परिणामों में यूएसए के सैम शंकलंद रूस के पीटर स्वीडलर को हराकर क्वाटर फाइनल मे प्रवेश कर गए है ।

जबकि विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से ,अजरबैजान के हैक मरतिरोसयान को अर्मेनिया के अमीन तबातबाई से ,रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव को सर्बिया के एविक विलिमिर से ,रूस के सेरगी कार्याकिन को फ्रांस के मकसीम लागरेव से और पोलैंड के पीओरून कैस्पर को फ्रांस के एटीने बकरोट से टाईब्रेक मुक़ाबला खेलना होगा ।

राउंड 5 के मुक़ाबले का लाइव विडियो विश्लेषण 

हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

देखे सभी मुक़ाबले





Contact Us