CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

चैरिटी कप D1 : विदित गुजराती की अच्छी शुरुआत

by Niklesh Jain - 20/03/2022

चैरिटी कप इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में भारत के विदित गुजराती नें पहले दिन शानदार शुरुआत की है । विदित नें पहले दो जीत और दो ड्रॉ के साथ 8 अंक बनाए । सबसे खास जीत उन्होने विश्व नंबर 7 हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को हराकर दर्ज की जबकि उनकी एक और जीत चीन की लेई टिंगजे के खिलाफ आई । भारत के नंबर तीन शतरंज खिलाड़ी पेंटाला हरीकृष्णा के लिए बुरा दौर खत्म होने ना नाम नहीं ले रहा है और एक बार फिर उनके लिए पहला दिन दो हार और दो ड्रॉ लेकर आया । हालांकि युवा प्रग्गानंधा एक बार फिर पहले दिन प्रभाव छोड़ने मे सफल रहे ,विश्व महिला शतरंज चैम्पियन  जू वेंजून को हराने के अलावा दो बाज़ियाँ ड्रॉ खेली । पहले दिन के बाद यूएसए के नीमन हंस और वियतनाम के ले कुयांग लिम सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को चौंथे राउंड मे डिंग लीरेन से हार की वजह से पहले दिन छठे स्थान से संतोष करना पड़ा । पढे यह लेख 



चैरिटी कप शतरंज – भारत के विदित नें विश्व नंबर 7 हंगरी एक रापोर्ट को हराया

 

मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज टूर 2022 सीज़न का दूसरा टूर्नामेंट चैरिटी कप के पहले दिन प्रतियोगिता मे भारत के शीर्ष खिलाड़ी विदित गुजराती दो जीत और दो ड्रॉ के साथ चौंथे स्थान पर रहे । विदित नें पहले दिन विश्व नंबर 7 हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को पराजित किया तो साथ ही चीन की लेई टिंगजी को मात दी जबकि चेक गणराज्य के डेविड नवारा और हमवतन आर प्रग्गानंधा से ड्रॉ खेला । प्रतियोगिता के अंक फॉर्मेट मे जीतने पर 3 अंक तो ड्रॉ पर 1 अंक दिया जा रहा है ऐसे मे विदित चार राउंड के बाद 8 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे ।

भारत के युवा खिलाड़ी प्रग्गानंधा के लिए भी फला दिन ठीक बीता उन्होने विश्व महिला शतरंज चैम्पियन जू वेंजून को पराजित किया जबकि विदित के अलावा इंग्लैंड के जोंस गाविन से ड्रॉ खेला जबकि वियतनाम के लीम क्वांग ले से उन्हे हार का सामना करना पड़ा .

भारत के पेंटाला हरीकृष्णा के लिए बेहद खराब रहा उन्हे चीन के डिंग लीरेन और विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा जबकि चेक गणराज्य के डेविड नवारा और हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट से बाजी ड्रॉ पर खत्म हुई ।

पहले दिन के बाद यूएसए के हैंस नीमन और

वियतनाम के लीम क्वांग ले 10 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे है जबकि डिंग लीरेन 9 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर है । ।

इस प्रतियोगिता के खिलाड़ियों नें अपनी सभी पुरुष्कार राशि यूक्रेन में युद्ध के पीड़ितों को समर्पित करने की पहले ही घोषणा कर दी है ।

विश्व चैम्पियन कार्लसन के लिए एक अच्छा जा रहा दिन डिंग लीरेन से हारकर थोड़ा मुश्किल बन गया 

कुल 16 खिलाड़ियों के बीच पहले तीन दिन राउंड रॉबिन आधार पर कुल 15 राउंड होंगे और उसके बाद शीर्ष 8 खिलाड़ी प्ले मे भाग लेंगे ।





Contact Us