CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

फीडे विश्व कप R3 : प्रज्ञानन्दा नें जीता पहला मुक़ाबला

by Niklesh Jain - 06/08/2023

जैसे - जैसे फीडे विश्व कप आगे बढ़ रहा है वैसे - वैसे इसका स्तर बढ़ना भी स्वाभाविक है ,और वैसे भी हर बार फीडे विश्व कप अपने साथ कई अप्रत्याशित परिणाम लेकर आता है ,जैसे किसने सोचा था की इस बार ममेद्यारोव और ग्रीसचुक जैसे दिग्गज खिलाड़ी तीसरे राउंड में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे । खैर इस बार का विश्व कप कई मायनों में खास है दुनिया की नजर इस बात पर भी है की क्या मैगनस कार्लसन अंततः इस बार इस खिताब का सूखा खत्म कर पाएंगे साथ ही आखिरकार 2700 के क्लब में शामिल हुए भारत के युवा खिलाड़ियों की फौज गुकेश , प्रज्ञानंदा , अर्जुन और निहाल कितनी चमक बिखेरेंगे । फीडे विश्व कप के तीसरे राउंड का पहला दिन भारत के लिए बहुत खास नहीं रहा और प्रज्ञानन्दा यह राउंड जीतने वाले अकेले खिलाड़ी रहे । जबकि गुकेश , विदित , अर्जुन , निहाल ,नारायनन  हम्पी , हरिका की बाज़ियाँ ड्रॉ रही जबकि शेष खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। पढे यह लेख 



फीडे विश्व कप शतरंज – प्रज्ञानन्दा और विदित नें जीत के बनाई बढ़त  

फीडे विश्व कप शतरंज में आज से तीसरे दौर के मुक़ाबले शुरू हो गए और यहाँ से पुरुष वर्ग के अंतिम 32 और महिला वर्ग के अंतिम 16 के नाम तय हो जाएँगे । बेस्ट ऑफ 2 क्लासिकल मुकाबलो में आज पहला मुक़ाबला खेला गया । पुरुष वर्ग में आज भारत के दो खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे ।

आर प्रज्ञानन्दा नें चेक गणराज्य के डेविड नवारा को पराजित करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है और कल उन्हे चौंथे दौर में प्रवेश के लिए सिर्फ आधा अंक की जरूरत होगी ।

अन्य खिलाड़ियों में शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश नें हमवतन एसएल नारायनन से ,

विदित गुजराती नें जर्मनी के मट्ठियस से , अर्जुन एरिगासी नें स्लोवेनिया के वल्दिमीर फेडोसीव से निहाल सरीन नें रोमानिया के बोगदान डेनियल से बाजी ड्रॉ खेली । 

महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी नें फीडे की ओलगा बड़ेलका से ,हरिका ड्रोनावल्ली नें जॉर्जिया की लेला जवाखिश्विली से बाजी ड्रॉ खेली जबकि दिव्या देशमुख को रूस की अलेकसांद्रा गोरयाचकिना से हार का सामना करना पड़ा जबकि कल उलटफेर करने वाली मेरी गोम्स को बुल्गारिया की सालिमोवा नुर्ग्यल से और आर वैशाली को उक्रेन की मारिया मुजयचूक से पराजय का सामना करना पड़ा । 

देखे सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग के 

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले 






Contact Us