CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

फीडे स्पीड चैस - वैशाली नें दी विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन बीबीसारा को मात,क्वाटर फाइनल में पहुंची

by Niklesh Jain - 14/06/2022

जब से विश्व शतरंज संघ नें महिला खिलाड़ियों के लिए स्पीड चैस का आयोजन शुरू किया है तब से भारत की आर वैशाली इसमें बेहतरीन खेल दिखाते आई है और एक बार फिर उन्होने ऑनलाइन शतरंज मे अपनी महारत को साबित करते हुए इस वर्ष की फीडे महिला स्पीड चैस के प्ले ऑफ मुक़ाबले में मौजूदा विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन कजाखिस्तान की बीबीसारा अस्सौबाएवा को पराजित करते हुए क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है । वैशाली नें कुल 24 मुकाबलों में 13-11 से जीत हासिल की । रोचक बात यह है की चेस डॉट कॉम पर खेले जा रही इस चैंपियनशिप में अब सेमी फाइनल  जाने के लिए उनका सामना भारत की हरिका द्रोणावल्ली से हो सकता है जो आज प्ले ऑफ में पेरु की कोरी दे प्यासी से टक्कर लेंगी । पढे यह लेख 



फीडे महिला स्पीड चैस – विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन बीबिसारा को हराकर वैशाली क्वाटर फाइनल में 

फीडे फीडे महिला स्पीड चैस टूर्नामेंट के मुख्य चरण के पहले प्ले ऑफ मुक़ाबले में भारत की आर वैशाली नें बेहतरीन परिणाम हासिल करते हुए कजाकिस्तान की वर्तमान विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियन बीबीसारा अस्सौबाएवा को पराजित कर दिया है और साथ ही अंतिम 8 में सबसे पहले जगह बना ली है । वैशाली नें बेस्ट ऑफ थ्री सेट में खेले गए कुल 24 मुकाबलों में 13-11 से जीत हासिल करते हुए क्वाटर फाइनल में जगह बनाई । 

सबसे पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच 5 मिनट +1 सेकंड के 8 मुक़ाबले हुए जिसमें वैशाली नें 5-2 से जीत हासिल की और बढ़त बना ली । 

इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 मिनट +1 सेकंड के 8 मुक़ाबले हुए जिसमें वैशाली नें 4.5-3.5 से जीत हासिल की और 9.5-5.5 से बढ़त बना ली  और उन्हे जीत के लिए अब कम से कम 3.5 अंको की जरूरत रह गयी । 

तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच 1 मिनट +1 सेकंड के 8 मुक़ाबले हुए और इस बार बीबिसारा नें वापसी की जोरदार कोशिश की पर वह वैशाली को जरूरी 3.5 अंक बनाने से नहीं रोक सकी । बीबिसारा 5.5-3.5 से से सेट तो जीत गयी पर वैशाली 13-11 से प्ले ऑफ जीतने में सफल रही ।

क्वाटर फाइनल में वैशाली के सामने हरिका हो सकती है ~!






Contact Us